Uttarakhand News: सीएम धामी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई, कहा-'देश के लिए गौरव का क्षण'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री व हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को "भारत रत्न" से सम्मानित किया जाना समस्त कार्यकर्ताओं एवं देश की राष्ट्रवादी जनता के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर श्री आडवाणी जी के आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी का उपस्थित होना वरिष्ठजनों के प्रति आदर व सम्मान भाव को दर्शाता है।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। उनके परिजनों ने राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मान लिया था। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हो पाए थे। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सुबह आडवाणी की आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेता मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकृष्ण आडवाणी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications