Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में डाला वोट, प्रदेशवासियों से मतदान के लिए की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ खटीमा में वोट डालने के बाद प्रदेशवासियों से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों को पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान के माध्यम से हम राष्ट्र के विकास में योगदान देकर अपने लिए एक सशक्त व सक्षम सरकार चुन सकते हैं। हम सभी को सशक्त राष्ट्र, सीमाओं की बेहतर सुरक्षा, गरीबों के उत्थान और देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करना चहिए।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर पहले चरण में मतदान होना था। उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में पत्नी के साथ मतदान किया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की अपील की है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों को पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान के माध्यम से हम राष्ट्र के विकास में योगदान देकर अपने लिए एक सशक्त व सक्षम सरकार चुन सकते हैं।
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) April 19, 2024
हम सभी को सशक्त राष्ट्र, सीमाओं की बेहतर सुरक्षा, गरीबों के उत्थान और देश के… pic.twitter.com/pogJ9XY2DA












Click it and Unblock the Notifications