Uttarakhand News: सीएम धामी नवनियुक्त चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च न्यायलय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजभवन (देहरादून) में नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, नैनीताल न्यायमूर्ति सुश्री रितु बाहरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।'
राज्यपाल ने दिलाई चीफ जस्टिस को शपथ
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रविवार को राजभवन देहरादून में उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कुमारी रितु बाहरी को पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति कुमारी रितु बाहरी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा। न्यायमूर्ति रितु बाहरी इससे पहले हरियाणा हाई कोर्ट की जज रही हैं। कुछ समय उन्होंने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में काम किया है। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला जज हैं।













Click it and Unblock the Notifications