Uttarakhand News: सीएम धामी ने छठे चरण में मतदान के लिए की अपील, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए और हमारे भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए सभी मतदान करें। दिल्ली में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन दिया है।
सीएम धामी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए। भारत को दुनिया का सिरमौर बनने के लिए। हमारे आने वाले भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए। सभी मतदान करें। अवश्य मतदान में भाग ले। जो पहली बार मतदान देने वाले हैं। वे लोकतंत्र के महायज्ञ में अवश्य शामिल हो। भारत की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी के लिए अपना मन बनाया है। पीएम मोदी को अपना समर्थन दिया है। चुनाव अभियान के दौरान मुझे अनेक जगह पर जाने का मौका मिला है। इस दौरान मैंने देखा है कि दिल्ली वालों का दिल प्रधानमंत्री मोदी के लिए धड़क रहा है। जो आज मतदान के रूप में सामने आएगा। पार्टी की व्यवस्था के तहत मैं 2 दिन पंजाब में भाजपा का प्रचार प्रसार करूंगा।
आपको बता दें कि छठे चरण का मतदान चल रहा है। इसमें दिल्ली सहित कई राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले कई दिनों से दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications