Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए सहज, सुगम, सुखद तथा सुरक्षित बनाने के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार करने हेतु सभी विभागों को दो महीने की डेडलाइन दी है।

मुख्य सचिव ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्रा रजिस्ट्रेशन को अधिक से अधिक ऑनलाइन प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने वीआईपी दर्शन के कारण जनसामान्य को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सुव्यवस्थित प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं एवं रोड़ सेफ्टी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को इससे सम्बन्धित सभी पहलुओं, विशेषकर कैश बैरियर लगवाने के प्रस्ताव शीघ्र शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

radha ratudi

मुख्य सचिव ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी चारधाम यात्रा को कैजुअली फ्री यात्रा बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष रोड़ सेफ्टी आदि कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपए अनुमोदित हैं।

मुख्य सचिव ने यात्रा मार्गों पर ड्राइवरों की सुविधा के लिए रेस्ट रूम एवं सस्ते भोजन की व्यवस्था करने तथा इन रूम्स का संचालन स्थानीय युवाओं को सौंपने के निर्देश दिए हैं। हेली सर्विस के रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन फर्जीवाड़े को पूरी तरह से रोकने व साइबर क्रिमिनल्स पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हेली सेवाओं की बुकिंग केवल IRCTC के माध्यम से ही विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने हेली सेवाओं के फर्जीवाड़े के मामलों की गम्भीरता से जांच के लिए एसटीएफ को पूर्णतः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा यात्रा सीजन के दौरान ग्रीष्मकाल में गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र के साथ-साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं के भी शांतिपूर्ण संचालन हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए हर समय बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा मार्गों पर ड्यूटी पर लगे डॉक्टर्स का रोस्टर बनाकर तैनाती की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पहले से ही उत्तरकाशी, चमोली एवं रूद्रप्रयाग जिलों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात डॉक्टर्स की ड्यूटी चारधाम यात्रा में न लगाई जाए। बल्कि यात्रा मार्ग पर बाहर से युवा डॉक्टर्स की तैनाती की जाए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों की हेल्थ स्क्रीनिंग हेतु चेक पोस्ट पर ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के दौरान प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने ब्यू बेक बोतल पहल को पूरे यात्रा मार्ग पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जगह-जगह पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम मशीन लगाने के भी निर्देश पेयजल विभाग को दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+