Uttarakhand news: हेलीकॉप्टर से पहाड़ों में नशा तस्करी, पुलिस के सामने खोले ऐसे राज कि उड़ जाएंगे होश

Uttarakhand news: नए साल के जश्न के लिए एक तरफ पहाड़ों में कारोबारी जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं, दूसरी तरफ नशा तस्कर भी स​क्रिय हो गए हैं। इस बीच नशा तस्कर पहाड़ों में सबसे ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। कई ​इलाकों से पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ा है।

Uttarakhand news chamoli Drug smuggling in mountains by helicopter secrets in front police

सबसे हैरान करने वाला मामला चमोली से सामने आया है। यहां हेलीकॉप्टर से तस्करी करने वाला शातिर चमोली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अवैध स्मैक के साथ कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान जारी है।

चौकी गौचर द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति आलोक थपलियाल निवासी वार्ड नंबर 7 द्रोणागिरी गौचर उम्र 31 वर्ष को गौचर हवाई पट्टी के पास से 07.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह देहरादून से हेलीकॉप्टर से गौचर में स्मैक लाता है, जिसे वह गौचर में रेलवे कंपनी में युवाओं को ऊंचे दामों में बेचता है।

एक अन्य मामले में देहरादून पुलिस ने रायपुर इलाके से एक नशा तस्कर को पकड़ा है। थाने में नशा करने वालों की काउसलिगं के दौरान पुलिस टीम को उत्तरकाशी के ड्रग पैडलर ने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर चरस तस्करी किये जाने के बारे में जानकारी दी।

पुलिस टीम ने देर रात्री में आरोपी राहुल सिंह चौहान ग्राम दुई पोस्ट ओ0 नौगांव थाना पुरोला उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष को 252 ग्राम चरस के साथ शान्ति विहार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह देहरादून में रहकर पढाई करता है। अपने खर्चे पूरे करने के लिये उत्तरकाशी के पहाडी क्षेत्र से चरस इकट्ठा कर उसे देहरादून में कई स्थानों पर सप्लाई की जाती जाती है। देहरादून में चरस की बहुत अच्छी मांग है जिसके एवज में उसे कई गुना कीमत आसानी से मिल जाती है।

उधर उत्तरकाशी में पुरोला पुलिस व SOG की टीम ने 1 किलो 5 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया। जो कि रात में पुरोला, लीसा डिप्पों मोड से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई जो कि 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+