Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने फसलों की बढ़ाई एमएसपी, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार जताते हुए अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विपणन सत्र 2024-25 में खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का उत्तराखंड के समस्त अन्नदाता किसानों की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय संपूर्ण देश के किसानों को सशक्त करने वाला है। इस निर्णय से किसान भाई-बहनों की आय बढ़ने के साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री का यह निर्णय किसानों की उन्नति और समृद्धि की गारंटी बनेगा।'

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी है। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि एसपी में बढ़ोतरी का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभदायक बनाना है। एसपी केंद्र सरकार की ओर से तय एक न्यूनतम मूल्य है। इस पर सरकार किसानों से उनकी उपज खरीदने की गारंटी देता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार जताते हुए अभिनंदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications