Uttarakhand news: बारात से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, सगे भाई समेत चार की मौत, चार घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। बारात से लौट रही जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन दुर्घटना हुई।

Uttarakhand news Car returning wedding fell into deep ditch four including real brother killed

एसडीआरएफ को वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनास्थल पर बताया गया कि वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 ) में कुल 08 लोग सवार थे, जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे।

जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात से वापस लौट चमाली की ओर जा रहा एक वाहन गांव के निकट अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरे वाहन के परखच्चे उड़ गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग छोलिया नृत्य का काम करते थे जो की पिथौरागढ़ से शादी के बाद घर को वापस जा रहे थे। सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

मृतको का विवरण

अजय कुमार उम्र 32 वर्ष
पवन कुमार उम्र 40 वर्ष
अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष
कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष

सूची घायल
जगदीश प्रसाद उम्र 40
प्रियांशु उम्र 18
राजेंद्र राम उम्र 36
हिमांशु उम्र 19

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+