Uttarakhand news बाबा पहुंचा जेल, बीमार पिता से मिलने आ रहे 2 लाख के ईनामी कुख्यात डकैत को एसटीएफ ने दबोचा

Uttarakhand news उत्तराखंड की एसटीएफ टीम ने दो साल से फरार चल रहे 2 लाख के ईनामी कुख्यात डकैत को दबोचा है। पुलिस ने वर्ष 2022 से देहरादून के थाना डोईवाला से डकैती के जघन्य और सनसनीखेज मामले में परवेज उर्फ बाबा को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया है।

Uttarakhand news Baba reached jail STF caught notorious dacoit reward 2 lakh who coming meet father

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि परवेज उर्फ बाबा के विरूद्ध उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के विभिन्न थानों में दो दर्जन दर्जन से अधिक डकैती, लुट चोरी व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। आरोपी पर पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा 02 लाख रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी। इस बदमाश को गिरफ्तार करने के लिये उत्तराखण्ड पुलिस के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा आदि राज्यों की पुलिस व एसटीएफ भी काफी समय से प्रयासरत थी।

पुलिस ने बताया कि परवेज उर्फ बाबा हमेशा डकैती आदि करने के बाद घटना वाले स्थान से अलग अन्य किसी राज्य में अपने पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर न्यायालय में आत्मसर्मपण कर देता था, जिस कारण उससे अभियोग की माल बरामदगी भी नहीं हो पाती थी और वह मोबाईल फोन भी इस्तेमाल नहीं करता था। जिस कारण इसको गिरफ्तार करना आसान नहीं था।

उत्तराखण्ड एसटीएफ की एक टीम बाबा को गिरफ्तार करने के लिए बीते दो माह से दिल्ली, मुम्बई-महाराष्ट्र, चेन्नई, यूपी, राजस्थान आदि स्थानों पर डेरा डाले हुयी थी। टीम को जानकारी मिली थी कि परवेज उर्फ बाबा जयपुर में कहीं रह रहा है, इस सूचना पर टीम द्वारा जयपुर, मुम्बई, चेन्नई, दिल्ली आदि संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी तो पता चला कि वह इन स्थानों से कुछ दिन पहले ही वह स्थान छोड़कर दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे खजूरी खास में परिवार के साथ चला गया है और अपना नाम एंव पहचान बदलकर रह रहा था।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के नीचे खजूरी खास में जाकर खोजबीन की गयी तो परवेज उर्फ बाबा का परिवार वहां रह रहा था लेकिन परेवज उर्फ बाबा वहीं नहीं था। इसके बाद टीम द्वारा वेश बदलकर उसके परिवार की विगत एक माह से अधिक दिन-रात निगरानी की गयी, लेकिन वह वहां नहीं आया। इसके बाद जानकारी हुई कि परवेज उर्फ बाता का पिता आलमगीर अत्यधिक बीमार है और जो मेरठ में घर पर है और वह अपने पिता से मिलने मेरठ जरूर आयेगा। जिस पर पुलिस ने प्लानिंग की और बीते रविवार को टीम ने उसको घर से पहले ही अब्दुलापुर चौराहा जेल रोड मेरठ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+