Uttarakhand News: सीएम धामी से दिल्ली में अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने की मुलाकात, जीत की दी बधाई
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद अजय टम्टा से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद अजय टम्टा ने भेंट की। इस दौरान उन्हें लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद अजय टम्टा से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications