Uttarakhand News: सीएम धामी को एसीएस ने सौंपी रिपोर्ट, चारधाम यात्रा और मेलों की व्यवस्थाओं का दिया ब्यौरा
Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।
इस दौरान समिति द्वारा प्रदेश में संचालित हो रही समस्त यात्राओं के भविष्य में सुचारू और निर्बाध रूप से संचालन के लिए और राज्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होने वाली यात्राओं को सुगम बनाने के लिए अपनी संस्तुति दी गई।

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों में सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मण्डल केएस नगन्याल शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications