Uttarakhand news: 129062 मतदाता पहली बार करेंगे लोकसभा में मतदान, जानिए कितना पहुंचा आंकड़ा और कितने नए वोटर

उत्तराखंड में मतदाताओं का आंकडा 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गया है। इस बार 99922 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 129062 मतदाता हैं। ये मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है।

 Uttarakhand news: 129062 voters vote Lok Sabha first time, know figure reached how many new voters.

मतदाता सूची जारी करते हुए बताया गया कि देहरादून जिले में 15 लाख 30 हजार 939 मतदाता हैं। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम एक लाख 94342 मतदाता हैं। प्रदेश में रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। रुद्रप्रयाग जिले में 194342 मतदाताओं में से 97767 महिला और 96575 पुरुष मतदाता हैं। जबकि अन्य जिलों में महिलाओं से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

प्रदेश में 80 साल से अधिक आयु वर्ग के 154259 मतदाता हैं। जबकि 70 से 79 आयु वर्ग के 414114, 60 से 69 आयुवर्ग के 750563, 50 से 59 आयुवर्ग के 1186686, 40 से 49 आयु वर्ग के 1704523, 30 से 39 आयु वर्ग के 2244926, 20 से 29 आयु वर्ग के 1659290 मतदाता हैं।

प्रदेश में 100 साल से अधिक आयुवर्ग में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। सौ साल से अधिक के 1411 मतदाताओं में 853 महिलाएं और 558 पुरुष हैं। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 69974 है।

प्रदेश में सबसे अधिक 138 ट्रांसजेंडर मतदाता हरिद्वार जिले में हैं। जबकि उत्तरकाशी में दोए चमोली में चार, टिहरी में तीन, देहरादून में 77, पौड़ी में 9, पिथौरागढ़ में दो, अल्मोड़ा में पांच, नैनीताल में आठ एवं ऊधमसिंह नगर में 38 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। तीन जिलों रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत में एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है।

प्रदेश में रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला हैए जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। रुद्रप्रयाग जिले में 194342 मतदाताओं में से 97767 महिला और 96575 पुरुष मतदाता हैं। जबकि अन्य जिलों में महिलाओं से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता बनने की प्रक्रिया चलती रहेगी। जो छूट गए हैं वे मतदाता बनने के लिए बीएलओ, एसडीएम, डीएम कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+