उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस की पहली सूची जारी, मेयर की होल्ड,जानिए कब तक
Uttarakhand municipal elections उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पहली लिस्ट में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम दिए हैंं। नगर निगम को भाजपा ने फिलहाल होल्ड पर रखा है।
माना जा रहा है कि दिल्ली से मुहर लगते ही आज देर रात तक लिस्ट जारी हो जाएगी। 30 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे पहले लिस्ट जारी करनी होगी। उधर कांग्रेस ने तीन नगर निगम समेत सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत पर मुहर लगा दी है।

कांग्रेस भाजपा की मेयर लिस्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही दूसरी सूची जारी होगी। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी। शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।
बीजेपी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।
बीजेपी के नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट-
- उत्तरकाशी से किशोर भट्ट
- बड़कोट से अतोल सिंह रावत
- चिंनयालीसौंड से जीतलाल
- पुरोला से प्यारेलाल हिमानी शाह
- गोपेश्वर से संदीप रावत
- गौचर से अनिल नेगी
- कर्णप्रयाग से गणेश शाह
- रुद्रप्रयाग से चंद्र मोहन सेमवाल
- मुनि की रेती (ढालवाला) से बीना जोशी
- टिहरी से मस्ता सिंह नेगी
- देवप्रयाग से ममता सिंह
- चंबा से शोभनी धनोला
- हरबर्टपुर से नीरू देवी
- मसूरी से मीरा सकलानी
- डोईवाला से नरेंद्र सिंह नेगी
- शिवालिक नगर से राजीव शर्मा
- लक्सर से देवेंद्र चौधरी
- पौड़ी से सुषमा रावत
- दुगड्डा से अनिता गौड़
- धारचूला से बेला शर्मा
- गंगोलीहाट से विमल रावत
- बेरीनाग से खीला धानिक
- बागेश्वर से सुरेश खेतवाल
- रानीखेत-चिनियानौला से मदन सिंह कुबार्बी
- चंपावत से प्रेमा पांडेय
- टनकपुर से विपिन कुमार
- लोहाघाट से गोविंद लाल वर्मा
- नैनीताल से जीवन्ती भट्ट
- रामनगर से मदन जोशी
- भवाली से कमला आर्य
- कालाढूंगी से कविता वालिया
- बाजपुर से गौरव शर्मा
- गदरपुर से मनोज गुंबर
- जसपुर से अशोक खन्ना प्रजापति
- खटीमा से रमेश जोशी
- सितारगंज से खुसदेव सिंह
- नगल से सचिन शुक्ला
नगर पंचायत के प्रत्याशियों की लिस्ट
- नौगांव से विजय कुमार
- नंदप्रयाग से सौरभ वैष्णव
- गैरसैंण से ममता नेगी
- पोखरी से खिताब आर्या
- पीपलकोटी से शशि देवली
- थराली से समुन देवली
- नंदानगर (घाट) से संघ्या देवराड़ी
- अगस्त्युनि से सतीश गोस्वानी
- ऊखीमठ से बबीता सिंह भट्ट
- तिलवाड़ी से विनीता देवी
- गुप्तकाशी से विश्वेश्वरी देवी
- घनसाली से आनंद सिंह बिष्ट
- कीर्तिगनर से राखेस मैठाणी
- चमियाला से गोविंद सिंह राणा
- गजा से राजेंद्र सिंह खाती
- लंम्बगांव से राजेश रांगड़
- तपोनव से विनीना बिष्ट
- सेलाकुई से भगत सिंह राठौर
- भगवानपुर से रचित अग्रवाल
- झबरेड़ा से चौधरी मानवेंद्र सिंह
- ढण्ढेरा से रवि राणा
- इमलीखेला से राजबाला सैनी
- सतपुली से अंजना वर्मा
- थलीसैंण से विनीत नेगी
- स्वार्गाश्रम जौंक से हिमाणी राणा
- मुनस्यारी से सत्यावन सिंह निरर्खुपा
- कपकोट से गीता ऐठानी
- गरुड़ से ललिता वर्मा
- द्वाराहाट से लक्ष्मी आर्य
- भिक्यासैंण से रेवती देवी गोस्वामी
- बनबसा से रेखा देवी
- लालकुंआ से प्रेम पंडित
- दिनेशपुर से मंजीत कौर
- सुल्तानपुर पट्टी से राजीव सैनी
- गुलरभोज से संजीव भटेजा
- नानकमत्ता से प्रेम सिंह दुरना
- शक्तिगढ़ से विश्वजीत हलदार
- लालपुर से बलविंदर कौर
कांग्रेस की लिस्ट
नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारगंज राजेश कुमार, जसपुर आविद हुसैन नूरी, दुगड्डा पूजा देवी, टिहरी कुलदीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा,जोशीमठ देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गौचर संदीप नेगी, थराली सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड़, चिन्यालीसौड़ दर्शन लाल, बड़कोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीताल सरस्वती खेतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रुद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्तिफार्म राखी विश्वास, गुलरभोज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत को प्रत्याशी बनाया गया है। सीमांत तहसील मुनस्यारी से मनोहर टोलिया, स्वर्गआश्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरुड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चौहान, थलीसैंण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट मीना रौतेला, देवप्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला बिहारी लाल शाह, नौगाव विपिन कुमार, भीमताल सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाड़ा सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमुनि राजेंद्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है












Click it and Unblock the Notifications