भाजपा ने उत्तराखंड में तीन सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन पर फिर जताया भरोसा, जानिए किसका पेंच फंसा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने टिकट बंटवारे में भी कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 195 प्रत्याशियों का टिकट फाइनल कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने इनकी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में उत्तराखंड की पांच में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

uttarakhand lok sabha election BJP announced candidates three seats repeated Tehri Almora Nainital

तीन प्रत्याशियों के ऐलान में पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। अब दो सीटों पर पार्टी को प्रत्याशी तय करना है। जिन पर पेंच फंसा हुआ है। शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के​ लिए जिन प्रत्याशियों का ऐलान किया उनमें उत्तराखंड की टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल सीट शामिल हैं।

इन सीटों पर पार्टी ने पुराने चेहरे टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट को रिपीट किया है। पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार सीट पर अब भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर भी जल्द नाम का ऐलान हो जाएगा। पार्टी ने पांच में से तीन चेहरों को रिपीट कर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

हालांकि हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल को रोककर काफी कुछ संकेत भी दे दिए हैं। जिससे सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा है। हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सिटिंग सांसद है। लेकिन जिस तरह से पहली सूची से उनका नाम गायब है। उससे उनके चाहने वालों में थोड़ा निराशा जरूर है। हालांकि निशंक को लेकर पहले से ही मीडिया में कई तरह की चर्चा है।

इस सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व विधायक यतीश्वरानंद का भी नाम चर्चा में है। पौड़ी गढ़वाल सीट पर भी पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सिटिंग एमपी है। इस सीट पर मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और दीप्ती रावत की दोवदारी की चर्चा है। ऐसे में पार्टी हाईकमान इन दोनों वीआईपी सीटों पर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+