Kedarnath Helicopter Crash: पीएम मोदी, सीएम धामी ने जताया दुख, इन राज्यों के मृतकों की हुई पहचान
Kedarnath हेलीकॉप्टर क्रैश से 7 लोगों की मौत
केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
"Anguished by the helicopter crash in Uttarakhand. In this tragic hour, my thoughts are with the bereaved families," tweets Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/Xwf176B59G
— ANI (@ANI) October 18, 2022
सीएम धामी ने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दुखद घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मेरी शोक संवेदनाएं पीड़ितों के परिजनों के साथ है।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami expresses condolences over the helicopter crash at Garuda Chatti near Kedarnath
"SDRF & district administration teams have reached the spot for relief and rescue work. A detailed inquiry has been ordered into this tragic incident," he tweeted pic.twitter.com/rg8sxoeqEx
— ANI (@ANI) October 18, 2022
हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की मृत्यु
रूद्रप्रयाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज तकरीबन समय 12 बजे के आसपास जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान केदारनाथ से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी लेकर आने वाला आर्यन एवियशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गरुड़चट्टी के पास गिर गया था। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिसए एसडीआरएफए एनडीआरएफए जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य हेतु दुर्घटनास्थल पर पहुंची। इस दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। इन दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मृतकों का विवरण
1.अनिल सिंह - पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2. उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3.कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4.पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5.सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6.कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7.प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई












Click it and Unblock the Notifications