उत्तराखंड के IAS अधिकारी की फेसबुक पोस्ट वायरल, वायरल पोस्ट से मचा हडकंप, जानिए क्यों हो रही चर्चा
उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी की फेसबुक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिससे शासन स्तर तक हड़कंप मचा हुआ है। आईएएस अधिकारी का पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि अधिकारी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।
जो पोस्ट वायरल हो रही है। वह आईएएस अधिकारी धीराज गर्ब्याल की बताई जा रही है। जो कि 2024 से सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं। हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है।

वायरल पोस्ट में जो लिखा है कि
'अरे कुमाऊँ के youtuber खड़ी बाज़ार के अलावा बहुत काम जोड़ना भूल गया .वीडियो देख के जोड़ लेना. संस्कृति, स्थापत्य कला का संरक्षण क्या होता है ना तू समझ पाएगा और ना ही तेरा जोड़ीदार गढ़वाल का शकुनि पांडे ! दोनों वीडियो देख के और मिलके इन कामों में प्रेस कांफ्रेंस करवाते रहना .'
इस फेसबुक पोस्ट के साथ नैनीताल के बाजार की फ़ोटो भी पोस्ट की गई है। जिसके बाद से शासन स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही ये पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल की जा रही है। लेकिन अधिकारी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अब ये पोस्ट नजर नहीं आ रही है। आईएएस अधिकारी के इस वायरल पोस्ट के बाद से कई तरह की चर्चा हो रही है। इसे शासन स्तर पर किसी विवाद से भी जोड़ा जाने लगा है।
आईएएस अधिकारी धीराज गर्ब्याल पौड़ी,नैनीताल व हरिद्वार के डीएम रहे। नैनीताल में पहाड़ी शैली में बाजार व विभिन्न स्थलों को विकसित किया। इस बीच हाईकोर्ट में इस कार्यकाल के दौरान विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गई है। जिस पर राज्य सरकार से जबाव मांगा गया है।
नैनीताल के बाद आईएएस गर्ब्याल हरिद्वार के डीएम रहे। और 2024 से सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं। इस पोस्ट को भी इस मामले से जोड़ा जा रहा है। लेकिन जो पोस्ट वायरल हो रही है, उसमें कितनी सत्यता है इसको लेकर हर कोई बच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications