CM धामी के निर्देश पर जारी हुई अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी, कहा- विनाशकारी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए कदम
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इन दिशा-निर्देशों का निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों को सख्ती से पालन करना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जारी इस एडवाइजरी का उद्देश्य गर्मी के मौसम में अग्नि सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाना है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार की ओर से जारी इस एडवाइजरी में सभी अस्पतालों में इन उपायों को तत्काल और पूर्ण रूप से लागू करने को कहा गया है।

डॉ. राजेश कुमार अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारियों और नियामक निकायों की सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम आग की घटनाओं को रोकने, रोगियों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने की आवश्यकता हैं।
यह एडवाइजरी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने के महत्व पर प्रकाश डालता है। अस्पतालों को राज्य अग्निशमन विभाग से वैध अग्नि अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करना चाहिए और नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए।
कहा कि अस्पतालों को आवश्यक स्थानों पर अग्निशामक यंत्र, स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म लगाना चाहिए। महत्वपूर्ण क्षेत्रों, विशेष रूप से नवजात और गहन देखभाल इकाइयों में स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम और अन्य अग्निशामक तंत्र होने चाहिए और नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए।
स्पष्ट रूप से चिह्नित आपातकालीन निकास अनिवार्य हैं। अस्पतालों को स्थानीय अग्निशमन विभागों और आपातकालीन सेवाओं के साथ कार्य संबंध स्थापित करना चाहिए। सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।
ऑक्सीजन सिलेंडरों के उचित स्थान और भंडारण, सख्त धूम्रपान निषेध नीतियों और ऑक्सीजन के पास गर्मी के स्रोतों पर नियंत्रण की भी बात कही गई है। अग्नि सुरक्षा, विद्युत वायरिंग और आपातकालीन बुनियादी ढांचे सहित भवन सुरक्षा कोड का पालन किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications