हरिद्वार: स्कूल के शिक्षक ने बच्चों के जबरन काटे बाल, शोर मचाने पर मुंह पर कपड़ा बांधने का भी लगा आरोप
हरिद्वार: शिक्षक पर स्कूल में बच्चों के बाल काटने का आरोप
देहरादून, 24 अगस्त। भगवानपुर के राजकीय जूनियर हाईस्कूल करौंदी में एक शिक्षक के सोमवार को 6 बच्चों के बाल काटने को लेकर हंगामा हो गया। परिजनों को पता चला तो अभिभावकों ने स्कूल में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक पर आरोप है कि छात्रों ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह पर कपड़ा बांध दिया। साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

शिक्षक ने 6 बच्चों के बाल खुद कैंची से काट दिए
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय जूनियर हाईस्कूल करौंदी में सोमवार को एक शिक्षक ने 6 बच्चों के बाल खुद कैंची से काट दिए। बच्चे जब बेतरतीब कटे बालों को लेकर घर पहुंचे तो परिजन हैरान हो गए। अगले दिन परिजन स्कूल पहुंच गए और इस तरह बच्चों के बाल काटने का विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षक का तर्क था कि बार-बार कहने के बाद बच्चों ने बाल नहीं कटवाए। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल को उन्हें सूचित करना चाहिए थे, इस तरह बाल काटना सहीं नहीं है। स्कूल में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।परिजनों तहरीर के आधार पर शिक्षक अशोक सैनी के खिलाफ बच्चों के मुंह पर कपड़ा रखकर बाल काटनेए उनसे दुर्व्यवहार और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications