हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में शराब पीने से 4 लोगों की मौत से हड़कंप, सीएम सख्त, 13 कर्मचारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड:हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब पीने से 4 की मौत
देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में शराब पीने से 4 लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। एसएचओ और 3 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पंचायत चुनाव लड़ रहे 3 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया है।

फूलगढ़ गांव में 4 की मौत, एसआईटी गठित
उत्तराखंड के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में 4 की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र एस रावत ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि रिपोर्ट्स में मौत का कारण शराब का सेवन बताया जा रहा है। यह पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पथरी इलाके में शराब पीने के बाद 4 लोगों की मौत की जांच के लिए एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एसएचओ और 3 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पंचायत चुनाव लड़ रहे 3 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया है। इधर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में शराब बांटी जा रही थी। जिसके कारण ये बड़ा हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications