हरिद्वार में पंचायत चुनाव के बीच शराब कांड से अब तक 8 की मौत, कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर बांटी गई थी शराब
हरिद्वार में पंचायत चुनाव के बीच शराब कांड से अब तक 8 की मौत
देहरादून, 12 सितंबर। हरिद्वार में पंचायत चुनाव के बीच शराब कांड से अब तक सरकारी आंकड़ों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पथरी क्षेत्र में शराब पीने से 12 लोगों की मरने की चर्चा है। एक परिवार में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत होने की भी जानकारी है। पथरी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला जारी है। पुलिस ने पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है।आरोपी बिजेंद्र ने पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कच्ची शराब पिलाई थी।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिजेंद्र ने कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर लोगों को शराब बांटी थी।

पुलिस ने बिजेंद्र के खेत में दबाई गई कच्ची शराब से भरा केन भी बरामद किया
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से कच्ची शराब बांटी जा रही है। ऐथेनॉल की अत्यधिक मात्रा होने से शराब जहरीली है। शराब पीने से शिवगढ़ ग्राम पंचायत के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में बीते शुक्रवार को दो व शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले रविवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पकड़ा है। जो कि अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा रहा है। मंगलौर में शराब के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कच्ची शराब पीने की वजह से फूलगढ़ निवासी पांच लोगों की मौत हुई है। इस कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिजेंद्र है, जो फूलगढ़ गांव का ही निवासी है,आरोपी बिजेंद्र ने पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कच्ची शराब पिलाई थी। पुलिस ने बिजेंद्र के खेत में दबाई गई 35 लीटर कच्ची शराब से भरा केन भी बरामद किया है। इसके अलावा दुकान के तहखाने में छिपाकर रखी गई भट्टी भी बरामद कर ली है। हरिद्वार में जहरीली शराब कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिजेंद्र ने कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर लोगों को शराब बांटी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चार खाली बोतलें भी बरामद कर ली हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का राज्य सरकार पर आरोप शराब तस्करी को बढ़ावा दे रही सरकार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि सरकार शराब तस्करी को बढ़ावा दे रही है। यशपाल आर्य ने कहा इतनी घटनाएं होने के बाद भी सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है, इससे साबित होता है कि मौजूदा सरकार में बैठे हुए लोगों का शराब तस्करों का साथ मिल रहा है।
सीएम सख्त, 13 कर्मचारियों पर गिरी गाज
बतादें कि शनिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में शराब पीने से 4 लोगों की मौत की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तत्काल डीजीपी अशोक कुमार ने एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। एसएचओ और 3 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पंचायत चुनाव लड़ रहे 3 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications