उत्तराखंड में 7 सितंबर तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पहले वाले नियम रहेंगे लागू

देहरादून, 30 अगस्त: पूरा देश कोरोना महामारी से अभी भी जूझ रहा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड भी दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हालांकि अब वहां पर पहले की तुलना आंकड़े बहुत ज्यादा कम हो गए हैं, लेकिन सरकार अभी रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में कोविड कर्फ्यू को वर्तमान रियायत के साथ आगे बढ़ाया गया है। साथ ही इसके संबंध में शासन ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

uttarakhand

जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त को सुबह 6 बजे कोविड कर्फ्यू समाप्त होने वाला था, लेकिन सोमवार को एक नया आदेश जारी हुआ। जिसके तहत अब कोविड कर्फ्यू 7 सितंबर की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। जिसमें मौजूदा वक्त में मिल रही सभी छूट को शामिल किया गया है। शासन के मुताबिक सीएम ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें कर्फ्यू को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

डेल्टा वेरिएंट भी मिला
अब केस कम होने पर मरीजों के सैंपल की सही से जांच की जा रही है। जिस वजह से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के भी मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। साथ ही सभी पॉजिटिव मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग की जा रही है।

अभी तक कितने केस
उत्तराखंड में कुल मरीजों की संख्या 3,42,910 है। जिसमें से 7380 की मौत हुई, जबकि 3,29,143 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 335 ही है। वैसे आंकड़े भले ही बहुत कम हैं, लेकिन सरकार का कर्फ्यू में छूट नहीं देने का तर्क सही है, क्योंकि उत्तराखंड के बहुत से इलाके दूर पहाड़ों पर स्थित हैं। ऐसे में जब भी कोरोना के हालात बिगड़ते हैं, तो वहां रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। इसी वजह से सरकार चाहती है कि हालात कंट्रोल में ही रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+