उत्तराखंड राज्यपाल की दिल्ली में PM मोदी, गृह मंत्री शाह समेत कई हस्तियों से मुलाकात,तलाशे जा रहे सियासी मायने
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह की दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। इस बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति समेत कई हस्तियों से मुलाकात की।
इन मुलाकात के सियासी मायने भी खोजे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि गुरमीत सिंह को कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। उधर उत्तराखंड में प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इस बीच प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज है।

ऐसे में जानकार राज्यपाल की दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री से मिलना सामान्य शिष्टाचार भेंट नहीं मानी जा रही है। इस बीच राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से भी मुलाकात की है। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान गुरमीत सिंह ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश के कई समसामयिकी मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राजभवन उत्तराखंड के डिजिटल और टेक्नोलॉजी पर आधारित नवाचारों का संकलन 'गवर्नर्स डिजिटल हब और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर आधारित एआई-संचालित चैटबॉट 'इटरनल गुरुब्रोशर्स भेंट किए।
राज्यपाल गुरमीत ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड भ्रमण से प्रदेश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विकास को मिले नए आयाम के लिए भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और भाजपा संगठन के भीतर संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई।
इसके बाद गुरमीत सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इसके बाद राज्यपाल पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिले। जिसके बाद गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। बताया कि मुलाकात के दौरान वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, पुलिस प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण सहित उत्तराखण्ड में सहकारिता के माध्यम से होमस्टे, हनी, अरोमा, और श्रीअन्न को प्रोत्साहित किए जाने जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications