चार धामों के दर्शन के लिए अनुमति दे सकती है राज्य सरकार, पहले स्थानीय निवासियों को मिलेगी अनुमति

देहरादून, मई 31। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते स्थगित की गई चारधाम यात्रा में कुछ छूट दी गई है। दरअसल, सरकार चारधाम यात्रा को शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है। इसके तहत प्रथम चरण में चारधाम वाले जिलों के स्थानीय निवासियों को धामों में दर्शन की अनुमति दी जा सकती है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद सभी पहलुओं पर मंथन कर चरणबद्ध ढंग से चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी।

Kedarnath

14 मई से शुरू होने वाली थी चारधाम यात्रा

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तेज होने के कारण सरकार ने 14 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया था। चारों धामों में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट निर्धारित समय पर खोल दिए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं को यहां पर दर्शन करने की अनुमति नहीं थी। अब जबकि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई तो चारधाम यात्रा को लेकर सरकार मंथन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी जिलों के निवासियों की ओर से उन्हें धामों में दर्शन की अनुमति देने का आग्रह किया जा रहा है। चारों धाम इन्हीं जिलों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+