उत्तराखंड में बदलेगी किसानों की आर्थिक स्थिति, बढ़ाई जाएगी आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती
देहरादून। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश में उन्नत प्रजाति के आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ाने का मन बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिहाज से ये दोनों फसलें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, इसीलिए इसकी खेती को राज्य में विस्तार दिया जाएगा।

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारेगी टीक और काली मिर्च की फसल
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियन टीक के लगभग 700 पौधे एक एकड़ जमीन में लग जाते हैं, जो पूरी तरह से इमारती लकड़ियं के प्रयोग में आते हैं। इन पौधों के साथ ही काली मिर्च का भी पौधा लगाया जाता है। टीक के पेड़ पर काली मिर्च की बेल चढ़ाई जाती है, जिससे उपज अच्छी खासी होती है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आस्ट्रेलियन टीक व काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने के लिए और क्या-क्या प्रयास हो सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री के सामने टीक और काली मिर्च के संबंध में एक प्रेजेंटेशन दी गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति के लिहाज से दोनों फसलें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications