उत्तराखंड:सरकारी कर्मचारी ग्रेड-पे डाउन-ग्रेड करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ मुखर, जानिए पूरा मामला
वेतनमान में डाउनग्रेड मुद्दा, राज्य कर्मचारी आंदोलन की राह
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में सरकारी विभागों के वेतनमान को डाउन ग्रेड संबंधी निर्णय को लेकर कर्मचारी मुखर हो गए हैं। जिसको लेकर कर्मचारी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हैं। मंत्रिमंडल में मुहर लगने के बाद कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सचिवालय संघ , उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के घटक संघों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जिसको लेकर 8 अगस्त को अहम बैठक बुलाई गई है।

मंत्रिमंडल में मुहर लगने के बाद कर्मचारियों का आक्रोश
उत्तराखंड में एक बार फिर राज्य कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। इस बार मुद्दा वेतनमान में डाउनग्रेड का है, जिस पर कर्मचारी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। मंत्रिमंडल में मुहर लगने के बाद कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में लंबे समय से वेतन विसंगति समिति वेतनमान को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही थी।समिति की रिपोर्ट के आधार पर अब मंत्रिमंडल ने भी अपनी संस्तुति दे दी है। जिसमें वेतन विसंगति समिति की तरफ से वेतनमान को कम करने की सिफारिश करने का दावा किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में वेतनमान को लेकर चली आ रही विसंगति को दूर किया जा सकेगा। लेकिन कर्मचारियों में वेतनमान कम करने के फैसले को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। ऐसे में फैसले की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। साथ ही सरकार को भी चेतावनी दे दी है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि मंत्रिमंडल की तरफ से भी अब वेतन विसंगति समिति की संस्तुति पर डाउनग्रेड को मंजूरी दे दी गई है, ऐसे में कर्मचारियों के सामने आंदोलन का रास्ता ही बचा है। सचिवालय संघ ने आम सभा के जरिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का फैसला लिया है। दावा किया जा रहा है कि डाउनग्रेड पे लागू होने के बाद सचिवालय समेत विभिन्न विभागों में कर्मचारियों को वेतनमान में कटौती झेलनी होगी।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ विरोध में
कैबिनेट बैठक में ग्रेड पे संबंधी निर्णय पर सचिवालय संघ के बाद अब उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ विरोध में आ गया है। महासंघ ने 7 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। महासंघ की बैठक में कनिष्ठ अभियंता के ग्रेड पे को डाउनग्रेड करने का विरोध जताया गया। महासंघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन के तहत तय किया गया कि 7 अगस्त को डिप्लोमा इंजीनियर काला फीता बांधकर डाउनग्रेड वेतन से संबंधी कैबिनेट का विरोध करेंगे। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति को घटक संघों ने भी अपना समर्थन दिया है। सभी घटक 8 अगस्त को बैठक में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications