उत्तराखंड सरकार ने 6 माह के लिए राज्य कर्मचारियों की हड़ताल पर लगाया बैन, ये है वजह
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और मानसून को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्मचारियोे के लिए 6 महीने के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और मानसून को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्मचारियोे के लिए 6 महीने के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में है। इसके अलावा चार धाम की यात्रा भी चल रही है। सभी विभागों को इस प्रकार की स्थिति में एकजुट होकर काम करना है।

आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के अधीन किसी भी सरकारी विभाग में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। माना जा रहा है कि आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि राज्य सरकार यह मानती है कि प्रदेश में चल रहे चारधाम यात्रा और मॉनसून के दौरान संभावित आपदाओं को देखते हुए कर्मचारियों का किसी भी मसले पर हड़ताल जाना उचित नहीं होगा। लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया जाना आवश्यक और वर्तमान समय में जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications