उत्‍तराखंड सरकार का तोहफा, राज्‍य में जल्‍द खुलेंगे 4 नए सैनिक स्‍कूल और 5 केंद्रीय विद्यालय

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जबसे प्रदेश की कमान संभाली है तभी से ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। राज्‍य के विकास के लिए और आम नागरिकों को लाभान्वित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में अब धामी सरकार ने राज्‍य में चार नए सैनिक स्‍कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला किया है।

Sainik Schools

मुख्‍यमंत्री धामी ने इससे संबंधी अनुमोदन को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। केंद्र सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद राज्‍य के प्रस्‍तावित जिलों में ये चार सैनिक स्‍कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

जिसमें ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चंपावत और पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह की जन्‍मस्‍थली पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल में ये चार सैनिक स्‍कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा पांच नए केंद्रीय विद्यालय पाण्डुवाखाल तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल और प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में खोले जाएंगे।

बता दें उत्‍तराखंड में महज एक सैनिक स्‍कूल है जो नैनीताल के घोड़ाखाल में है। इस सैनिक स्‍कूल का संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। केंद्र सरकार ने देश भर में 100 नए सैनिक स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया है। इस घोषणा के तहत केंद्र सरकार ने पहले ही 23 नए सैनिक स्‍कूल खोले जाने का निर्णय ले लिया है।

उत्‍तराखंड मे नए सैनिक स्‍कूलों को खोलने को मंजूरी मिलने के बाद यहां पर चार नए सैनिक स्‍कूल खोले जाएंगे। धामी सरकार को उम्‍मीद है कि उनके द्वारा प्रास्‍तावित चारों जिलों में सैनिक स्‍कूल खोलने की केंद्र सरकार से अनुमति शीघ्र मिल जाएगी। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्‍तराखंड के नए सैनिक स्‍कूल, सैनिक स्‍कूल सोसाइटी के अंतर्गत पार्टनरशिप के तहत चलाए जाएंगे।

केंद्र सरकार को इन स्‍कूलों को खोलने संबंधी प्रस्‍ताव के साथ संबंधित जगहों पर उपलब्ध जमीनों का भी विवरण भेजा गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि वीर चंद्र सिहं गढ़वाली के जन्‍म स्‍थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल में सैनिक स्‍कूल के लिए वहां के स्‍थानीय लोग जमीन देने को तैयार हैं। उन्‍होंने ये भी जानकारी दी कि सैनिक स्‍कूल के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास भी निर्मित किए जाने की योजना हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+