Uttarakhand glacier burst: देखें खौफनाफ मंजर बयां करती ये PHOTOS
Uttarakhand glacier burst photos: चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य में जुटी हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने बताया कि 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है। अबतक तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। नदी के विकराल रूप के कई वीडियो सामने आए हैं, जो घटना का भयावह मंजर बयां करने के लिए काफी हैं। हम आपको घटना से संबंधित 10 फोटोज दिखा रहे हैं, जो आपको पूरी कहानी बयां कर देंगे।
Recommended Video

नदी ने लिया विकराल रूप
ग्लेशियर टूटते ही धौली गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया।

राहत बचाव कार्य जारी
सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य में जुटी हैं।

नदी के बहाव में बहा पुल
जोशीमठ क्षेत्र से आगे मलारी के पास एक सीमा सड़क संगठन का पुल बाढ़ से बह गया है।

150 से अधिक श्रमिकों की मौत की आशंका
पोवन एनटीपीसी ऊर्जा संयंत्र के परियोजना स्थल प्रभारी के मुताबिक 150 से अधिक श्रमिकों की मौत की आशंका है।

16 लोगों को बचाया गया
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, 'तपोवन बांध में फंसे 16 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।'

सीएम ने लिया स्थिति का जायजा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली के तपोवन क्षेत्र के रैणी गांव के पास स्थिति का जायजा लिया।

राष्ट्रपति ने की लोगों की सुरक्षा की कामना
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि जोशीमठ, उत्तराखंड के पास ग्लेशियर के फटने की घटना से बहुत चिंतित हूं। लोगों की सुरक्षा के लिए कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि राहत टीम जल्द से जल्द इस मुसीबत से पार पा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications