उत्तराखंड चुनाव: भाभी ने देवर को दोबारा दी शिकस्त, जानिए चुनाव से जुड़ी 5 रोचक जानकारी

70 सीटों पर हुए चुनाव में कई सीटों पर दिलचस्प मु​काबला रहा

देहरादून, 11 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम से कई तरह के रिकॉर्ड बनने के साथ ही कुछ रोचक किस्से भी जुड़ गए हैं। 70 सीटों पर हुए चुनाव में कई सीटों पर दिलचस्प मु​काबला रहा। जिनके परिणाम से भी कई रोचकता जुड़ गई है। हरिद्वार जिले की भगवानपुर सीट पर दोबारा भाभी ने देवर को हरा दिया तो इस बार विधानसभा में सबसे ज्यादा 8 महिला विधायक पहुंच रही हैं। इसके साथ ही देहरादून जिले की कैंट सीट पर सविता कपूर की जीत से पहली बार कोई महिला विधायक बनने के बाद ये रिकॉर्ड बन गया है। इसी तरह पूरे प्रदेश में रायपुर सीट से उमेश शर्मा सबसे ज्यादा 30 हजार वोट से जीतने का रिकॉर्ड बना दिया और अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस के मनोज तिवारी सबसे कम 127 वोटों से जीतने वाले विधायक बने हैं।

Uttarakhand elections - sister-in-law defeated brother-in-law again, know 5 interesting information related to elections

भाभी ने देवर को दोबारा दी शिकस्त
हरिद्वार की भगवानपुर सीट से कांग्रेस की ममता राकेश ने अपने देवर बसपा के सुबोध राकेश को दोबारा हराया। पति सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद ममता राकेश ने पहले उपचुनाव जीता और फिर 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा इस बार उनके सामने उनके देवर सुबोध राकेश भाजपा के टिकट पर लड़े, लेकिन ममता राकेश ने 2513 वोटों से चुनाव जीता। इस बार सुबोध बसपा से चुनाव में थे जबकि ममता कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ी। ममता ने सुबोध को इस चुनाव में भी 4811 वोट से हराकर रिकॉर्ड कायम रखा है।

8 महिला विधायक पहुंची विधानसभा
प्रदेश में टिकट बंटवारे में भले ही सियासी दलों ने कंजूसी दिखाई हो, लेकिन विधायक इस बार पहले से ज्यादा जीतकर आई हैं। भाजपा की केदारनाथ से शैलारानी रावत, कैंट से सविता कपूर, कोटद्वार से कोटद्वार से ऋतु खंडूरी भूषण यमकेश्वर से रेणु बिष्ट, नैनीताल से सरिता आर्य, सोमेश्वर से रेखा आर्य और कांग्रेस की भगवानपुर से ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा रावत विधायक बनकर पहुंची हैं। 2017 में कांग्रेस की 2 और भाजपा की 3 महिला विधायक थी, इसके अलावा एक ​उपचुनाव में जीतीं।

देहरादून को मिली पहली बार महिला विधायक
जिले की कैंट सीट पर पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर विधायक चुनी गई हैं। जो कि पूरे जिले में पहली बार महिला विधायक बनने का रिकॉर्ड है। देहरादून जिले में चकराता, विकासनगर, सहसपुर, कैंट, राजपुर, डोईवाला, मसूरी, ऋषि​केश सीटें हैं।

काऊ ने पूरे उत्तराखंड में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड
देहरादून जिले के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उमेश शर्मा काऊ ने 30052 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के ​हीरा सिंह बिष्ट को हराया। काऊ की जीत पूरे उत्तराखंड में सबसे बड़े अंतर से जीतने का रिकॉर्ड है।

सबसे कम वोट से जीतने वाले विधायक मनोज तिवारी
अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस के मनोज तिवारी सबसे कम वोट से जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले विधायक बन गए हैं। उन्होंने भाजपा के कैलाश शर्मा को सिर्फ 127 वोटों से हराकर रिकॉर्ड बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+