उत्तराखंड चुनाव: केजरीवाल ने किए 6 वादे, कहा- सत्ता में आते ही हर महीने 5 हजार, हर घर रोजगार

उत्तराखंड चुनाव: केजरीवाल ने किए 6 वादे, कहा- सत्ता में आते ही हर महीने 5 हजार, हर घर रोजगार

देहरादून, 19 सितंबर: आम आदमी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार (19 सितंबर) को हल्द्वानी में ''तिरंगा संकल्प यात्रा'' निकाली। सीएम केजरीवाल ने कहा, अगर आप की सरकार उत्तराखंड में बनती है तो उत्तराखंडवासियों को मेरी दी ये 6 गारंटी मिलेगी। ये 6 गारंटी है, हर घर रोजगार, तब तक हर महीने 5 हजार, नौकरियों में उत्तराखंडियों को 80% आरक्षण, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल और पलायन रोकने के लिए रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा।

 Arvind Kejriwa

रोजगार के मामले पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद हम हर युवा को नौकरी देने की कोशिश करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिल जाती तब तक उन्हें 5,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में सरकारी और निजी नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा है। केजरीवाल ने शनिवार को अपनी यात्रा से पहले ट्वीट करके कहा था, ''उत्तराखंड के युवा रोजगार की कमी के कारण पलायन करने को मजबूर हैं। उत्तराखंड के युवाओं को उत्तराखंड में ही रोजगार मिलना चाहिए। यह हो सकता है, यह संभव है।''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कोई अपना घर छोड़कर नहीं जाना चाहता है। लेकिन पिछले 21 साल में बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर उत्तराखंड को "पलायन प्रदेश" बना दिया है। युवाओं को रोजगार मिल सकता है, बस अच्छी नीयत वाली सरकार चाहिए।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उनके साथ थे। इस मौके पर अजय भट्ट ने कहा, ''वहां की जनता ने मन बना लिया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा को फिर से सेवा करने का अवसर भारी बहुमत से देंगे। जहां तक मुफ्त सेवाओं की बात है तो वहां की जनता इन वादों में आने वाली नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+