उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की लाखों की संपत्ति, बोलीं-देश को उन की जरूरत है

देहरादून, 04 अप्रैल: उत्तराखंड की एक बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सारी संपत्ति कर दी। देहरादून की एक 78 साल की महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का वारिस राहुल गांधी को बनाया है। महिला ने अपनी वसीयतनाम कोर्ट में पेश किया है। महिला राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित बताई जा रही है। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि, देश को राहुल गांधी की जरूरत है।

राहुल के विचारों से प्रभावित हैं पुष्पा

राहुल के विचारों से प्रभावित हैं पुष्पा

78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया। प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुन्जियाल ने सम्पत्ति का बसीयतनामा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपा। पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वो राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।

गांधी परिवार को लेकर पुष्पा ने कही ये बड़ी बात

गांधी परिवार को लेकर पुष्पा ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। पुष्पा मुन्जियाल ने आगे कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों..हर किसी ने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

Recommended Video

    Uttarakhand: बुजुर्ग महिला ने Rahul Gandhi के नाम की लाखों की संपत्ति, जानें क्यों ? |वनइंडिया हिंदी
    कोर्ट में पेश की अपनी वसियत

    कोर्ट में पेश की अपनी वसियत

    उन्होंने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम अपना वसीयतनामा कर दिया। उन्होंने न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल समेत कई नेता मौके पर मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+