उत्तराखंड: निशंक को लेकर शंका खत्म, मदन का दम बरकरार, BJP की चुनाव कमेटी में इन्हें मिली जगह
उत्तराखंड में भाजपा ने अपने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की, कुल 33 समितियां बनाई
देहरादून, 29 सितंबर। उत्तराखंड में भाजपा ने अपने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 33 समितियां बनाई गई हैं, जो चुनाव प्रबंधन से लेकर मीडिया मैनेजमेंट और घोषणा पत्र से जुड़ा हुआ काम देखेंगी। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी पूर्व सीएम और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को सौंपी गई जो कि घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह से मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Recommended Video

घोषणा पत्र तैयार करने की निशंक को मिला बड़ी जिम्मेदारी
करीब ढ़ाई माह बाद उत्तराखंड भाजपा के बड़े चेहरे और पूर्व सीएम, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उत्तराखंड चुनाव में अहम भूमिका सौंपी गई है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल से हटने के बाद निशंक को लेकर पार्टी के अंदर कई तरह की चर्चाएं होती रही। हालांकि उनके समर्थक दावा करते रहे कि चुनाव से पहले निशंक नई भूमिका में होंगे। जिस पर भाजपा हाईकमान ने मोहर लगाते हुए घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बना दिया। 2022 विधानसभा का मैनिफस्टो का काम निशंक के नेतृत्व में किया जाएगा। उनके साथ सह प्रमुख की भूमिका में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, विधायक चंदनराम दास, हरभजन सिंह चीमा और रितु खंडूरी होंगे। निशंक खूंडूडी और कोश्यारी युग के बड़े चेहरों में शामिल रहे हैं। जो कि भाजपा की त्रिमूर्ति कही जाती थी। पूर्व सीएम बीसी खंडूडी अस्वस्थ होने के कारण पार्टी गतिविधियों से बाहर हो गए और उनकी जगह राजनीति में उनकी बेटी रितू खंडूडी ने सभांली जो कि वर्तमान में यमकेश्वर विधानसभा से विधायक होने के साथ ही उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा भगत सिंह कोश्यारी सक्रिय राजनीति से अलग महाराष्ट्र के राज्यपाल की भूमिका में हैं। ऐसे में अब सक्रिय राजनीति में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ही हैं।

मदन कौशिक के हाथ में रखी कमान
भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव के लिए सारी तैयारियां कर दी है। चुनाव प्रभारियों से लेकर चुनाव प्रबंधन की समितियां भी बना दी हैं। भाजपा ने 33 कमेटियों का ऐलान कर चुनाव प्रबंधन संबंधी ज़िम्मेदारियां बांट दीं हैं। चुनाव
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बनाया गया है। जबकि इस समिति के संयोजक अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को बनाया गया है। इस कमेटी में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट को सह संयोजक बनाया गया है।

33 कमेटियों का ऐलान, सबको रखा साथ
भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के अलावा चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, कॉल सेंटर, सुरक्षा, स्वागत कक्ष, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, न्यायिक, साहित्य छपवाना, प्रचार समिति, वाहन, प्रवास, विज्ञापन, वीडियो वैन, संसाधन, हिसाब किताब, सोशल मीडिया और चार्ज शीट समितियां बनाई हैं। इनमें सभी संतुलन साधने की कोशिश की गई है। भाजपा से अपने सीनियर नेताओं अजय भट्ट और विजय बहुगुणा को विशेष संपर्क कमेटी का प्रमुख , जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, मालाराज्य लक्ष्मी शाह, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य को विशेष संपर्क कमेटी में सह प्रमुख रखा है।












Click it and Unblock the Notifications