उत्तराखंड: 'डबल इंजन सरकार ने विकास को प्राथमिकता देने का किया काम', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। उत्तराखंड में बीजेपी की बंपर जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी मेहतन कर रहे हैं। उन्होंने नारे को बुलंद करते हुए कहा कि जन-जन का मिल रहा आशीर्वाद अपार, उत्तराखण्ड चुनेगा फिर मोदी सरकार।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।

भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगी उत्तराखंड की जनता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तराखण्ड के विकास को प्राथमिकता देने का काम किया है। मोदी जी की गारंटी से देवभूमि का जन-जन लाभान्वित हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की राष्ट्रवादी जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले इंडी गठबंधन के लोगों को सबक सिखाते हुए 19 अप्रैल के दिन कमल का बटन दबाकर भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगी।

4 जून को होगी मतों की गणना

बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- अबकी बार 400 के पार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+