उत्तराखंड: गढ़वाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- अबकी बार 400 के पार

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लोकसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। इस बीच मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अबकी बार 400 के पार। इस बार हम 400 से अधिक सीट जीत रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निश्चित तौर पर देश का जन-जन तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। मैं आज जम्मू, उत्तराखंड के गढ़वाल और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा के बहनों-भाइयों के बीच रहूंगा।

इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी आपके ओजस्वी उद्बोधन को सुनने के लिए पौड़ी गढ़वाल लोकसभा समेत पूरे उत्तराखंड की जनता उत्साहित है। उत्तराखंड की जनता सभी सीटों पर कमल के निशान पर वोट देने को तैयार है।

4 जून को होगी मतों की गणना

बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 'चुनाव से पहले हार मान चुकी कांग्रेस, तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी जी', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+