Uttarakhand: धामी सरकार ने पूरे किये 2 साल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई उपलब्धियां

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को जनपद अल्मोड़ा में जनसेवा को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड की भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

cg news

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास एवं जनआकांक्षाओं को साकार कर उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा।साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा अनवरत जारी रखने हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।

मंत्री रेखा आर्य ने आगे कहा कि एक ओर जहां समान नागरिक संहिता लागू कर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री धामी संपूर्ण देश के लिए पथ प्रदर्शक बने, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं को प्रदेश से बाहर निकालने का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में देवभूमि उत्तराखंड ने अपनी पहचान पर्यटन के साथ साथ ओद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में भी अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

यह भी पढ़ें उत्तराखंड में BJP सरकार के 2 साल पूरे, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+