Uttarakhand weather:उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम,कब तक इसी तरह सताएगी सर्दी
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में लगातार बदल रहे मौसम से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में फिर से मौसम इसी तरह का बने रहने के आसार हैं। साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ना तय है। बारिश व बर्फबारी न होने से सूखी ठंड पड़ने के आसार हैं।
जिससे बीमारियां भी बढ़ रही हैं। जुकाम, बुखार समेत सर्दी लगने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को भी देहरादून समेत कई इलाकों में बादलों का डेरा है। सुबह से शाम तक जबरदस्त ठंड का प्रकोप नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह से रहने और ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

धूप न निकलने से लोग घरों के अंदर ही समय काटने को मजबूर हैं। सुबह कोहरा और शाम को सर्द हवाओं से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बंदूाबांदी भी हो सकती है। जिससे ठंड और बढ़ेगी।बता दें कि इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। लेकिन कड़ाके की ठंड ने प्रचार पर भी असर डाला हुआ है। सुबह और शाम को प्रत्याशी और समर्थक कम ही बाहर निकल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications