Uttarakhand weather: फिर भारी बारिश की चेतावनी, जारी रहेगा अलर्ट, जानिए कब तक, 5 जिलों में स्कूल बंद
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसको लेकर शासन से प्रशासन स्तर तक सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। जो कि आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। 27 अगस्त तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। रविवार दोपहर बाद से प्रदेश में देहरादून समेत कई जिलों में मौसम बदल गया।

देहरादून में दिन में उमस होने के बाद देर शाम जमकर बारिश हुई, जो कि रात भर रुक रुक कर होती रही। इस बीच मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और देहरादून में स्कूलों को बंद रखा गया है।
उत्तरकाशी के हरसिल घाटी और चमेाली के थराली क्षेत्र में आपदा के बाद से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तरकाशी के हर्षिल में तेलगाड नदी में एक बार फिर पानी बढ़ गया जिससे वहां पर झील खोलने में जुटे श्रमिकों और अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। तेलगाड का पानी बढ़ने पर हर्षिल और धराली क्षेत्र में खोज कार्य में लगी टीमों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के गांवों को भी सतर्क किया गया है।
चमोली के थराली में आई आपदा के बाद से आसपास के गांवों का संपर्क मार्ग ध्वस्त है। जिसे खुलवाने के प्रयास जारी है। थराली में रेस्क्यू टीमें लगातार लोगों को राहत दिलाने में जुटी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। अगस्त के माह में जुलाई से कई ज्यादा बारिश हो रही है, जो कि शासन और प्रशासन के लिए बडी चुनौती बनकर आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा व गर्जन के आकाशीय बिजली चमकने या वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने की आशंका है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अति तीव्र दौर हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications