Uttarakhand: देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही, जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, सौंग नदी का पुल टूटा

उत्तराखंड:देहरादून के रायपुर में बादल फटने से भारी तबाही

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश कहर बनकर आई है। देर रात को मूसलाधार बारिश से देहरादून के रायपुर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, इसके साथ ही सौंग नदी का पुल भी टूट गया है।

रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में सुबह 2.45 बजे बादल फटने की सूचना

रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में सुबह 2.45 बजे बादल फटने की सूचना

प्राप्त सूचना के अनुसार रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2.45 बजे बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गांव में फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

रायपुर से जौलीग्रांट जाने के रास्ते पर बना सौंग नदी का पुल टूट गया

रायपुर से जौलीग्रांट जाने के रास्ते पर बना सौंग नदी का पुल टूट गया

बादल फटने से बाढ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। घरों और खेतों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई जगह सडकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने आसपास के रिजॉर्ट में शरण ली। रायपुर से जौलीग्रांट जाने के रास्ते पर बना सौंग नदी का पुल टूट गया है।

मंत्री गणेश जोशी और रायपुर विधायक ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया

मंत्री गणेश जोशी और रायपुर विधायक ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया

सूचना पर मंत्री गणेश जोशी और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। मंत्री गणेश जोशी ने आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इधर देहरादून में भारी बारिश से कई नदियां, नाले ऊफान पर हैं। पुलिस की ओर से ऐसे जगहों पर अलर्ट कर दिया गया है।

देहरादून और पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार से ही बारिश लगातार जारी

देहरादून और पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार से ही बारिश लगातार जारी

देहरादून और आसपास के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार से ही बारिश लगातार जारी है। शुक्रवार को ऐसा ही मंजर कैम्प्टी फॉल में देखने को मिला था। एकाएक पानी बढ़ जाने से वहां खतरा पैदा हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने पर्यटकों और दुकानदारों को हटा दिया था। शनिवार को भी देहरादून में बारिश लगातार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+