Uttarakhand weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आगे कैसा रहेगा मौसम, कब तक होगी मानसून की एंट्री

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में प्री मानसून से ही बारिश का क्रम जारी है। रविवार देर रात से बिगड़े मौसम के बाद से दोपहर तक बारिश का दौर जारी है। इस बीच गर्मी से राहत मिल गई है। देहरादून समेत पहाड़ों में जगह जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं पर्वतीय जिलाें में भी बादल छाने और बारिश की संभावना बनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दो जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

Uttarakhand dehradun weather changed heavy rain what mousham ahead when monsoon enter

पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।बता दें कि जून के पहले ही दिन प्रदेश में जमकर बारिश हुई साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी भी देखने को मिली। रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शाम तीन बजे करीब बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम खराब हुआ। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई।

वहीं, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। हेमकुंड के साथ ही नंदा घुंघटी और नीती व माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। देर शाम तक मौसम में ठंडक आ गई। बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देहरादून में भी रात में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो कि सुबह तक होती रही।

आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेश भर में मौसम बदले रहने के आसार हैं। 10 जून तक उत्तराखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है। प्रदेश में मानसून दस जून के बाद सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+