देहरादून के एक निजी स्कूल ने शुक्रवार को की छुट्टी, तो मच गया बवाल, स्कूल प्रबंधन को उठाना पड़ा ये कदम
उत्तराखंड: विकासनगर के स्कूल में शुक्रवार की छुट्टी पर विवाद
देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड के विकासनगर इलाके में एक निजी स्कूल प्रबंधन के शुक्रवार को छुट्टी किए जाने के आदेश को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ। सोशल मीडिया में मामले के वायरल होने के बाद से ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मचा है। हिन्दू वादी संगठनों के भारी विरोध के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आया। भाजपा विधायक ने इस मामले की जांच कर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Recommended Video

ये है विवाद
विकासनगर स्थित ब्राइट एंजल स्कूल पर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्कूल ने शुक्रवार को साढ़े 12 बजे छुट्टी करने पर हंगामा खड़ा हो गया है। मामले को बीते दिनों झारखंड के स्कूलों में रविवार के साप्ताहिक अवकाश को बदलकर शुक्रवार करने से जोड़ा जाने लगा। जिस पर सोशल मीडिया में भी जमकर हंगामा खड़ा हो गया। निजी स्कूल में जुमे यानी शुक्रवार को तय समय से पहले छुट्टी का ऐलान करने पर विवाद हो गया। बताया गया कि गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर पहुंचे तो उनकी डायरी में यह सूचना दर्ज थी। जिसमें स्कूल प्रबंधन ने हर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे छुट्टी करने की बात लिखी थी।

स्कूल प्रबंधन को मांगनी पड़ी माफी
इसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। प्रशासन के दखल के बाद स्कूल प्रबंधन ने लिखित में माफी मांगते हुए फैसला वापस ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का नियमित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, लेकिन गुरुवार को बताया गया कि शुक्रवार को स्कूल साढ़े 12 बजे बंद होगा। हिन्दू वादी संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया है। हिन्दू वादी संगठनों ने सोशल मीडिया पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध करने की चेतावनी दी तो प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवाद खत्म करने की पहल की। इसके बाद एसडीएम विकासनगर ने स्कूल प्रबंधन कमेटी को तलब कर पूरे मामले की पड़ताल की। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई
स्कूल प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के कार्यों और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए आधा घंटा पहले छुट्टी के आदेश दिए थे। वहीं एसडीएम विकासनगर का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर स्कूल प्रबंधन से वार्ता की गई है।

महामंडलेश्वर ने भी लगाए गंभीर आरोप
ब्राइट एंजल स्कूल प्रबंधन के इस आदेश पर हिंदूवादी संगठनों का विरोध जारी है साथ ही इस प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। जूना अखाड़ा से महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द गिरी ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं से सांठगांठ का आरोप लगाया है।

भाजपा विधायक ने कही बड़ी बात
इस पूरे प्रकरण पर विकासनगर के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी आपत्ति जताते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को शिक्षा विभाग के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। विधायक ने सख्त लहेजे में कहा कि स्कूल प्रबंधन को गलत तरीके से धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications