UKSSSC पेपर लीक : पंतनगर यूनिवर्सिटी का रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार, अब इस परीक्षा की गड़बड़ी की एसटीएफ करेगा जांच
UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में 23वीं गिरफ्तारी
देहरादून, 25 अगस्त। यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामले में एसटीएफ ने पंतनगर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जो कि इस प्रकरण की 23वीं गिरफ्तारी है। आरोपी ने परीक्षा के पूर्व में प्रश्न पत्र एक मध्यस्थ के माध्यम से प्राप्त कर हल्द्वानी व आसपास में छात्रों को दिए गए जिसकी एवज में आरोपी को 80 लाख रुपए मिले थे। वर्तमान में कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहता है। जो कि पंतनगर यूनिवर्सिटी की परीक्षा सेल में काम कर चुका है।

आरोपी 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल पंतनगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहा
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक में लगातार कड़ियां जुड़ने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गुरूवार को एसटीएफ ने इस प्रकरण की 23वीं गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने गहन पूछताछ और साक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर 'दिनेश चंद्र जोशी,रिटायर्ड असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्ष 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल पंतनगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहा। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यूनिवर्सिटी के परीक्षा और प्रिंटिंग कार्य के लिए लंबे समय से यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ के लोगो से जुड़ा था।जहां से परीक्षा के पूर्व में प्रश्न पत्र एक मध्यस्थ के माध्यम से प्राप्त कर हल्द्वानी व आसपास में छात्रों को दिए गए जिसकी एवज में आरोपी को 80 लाख रुपए मिले थे। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण कड़ियां इस मामले में जुड़ती जा रही है। जिसमे भविष्य में और लोगो की गिरफ्तारी संभव है।
हाकम के रिजॉर्ट से खुलेगा राज
उधर यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में मास्टरमाइंड बताए जा रहे हाकम सिंह की 3 दिन की रिमांड पूरी हो चुकी है। एसटीएफ को इस दौरान हाकम सिंह से पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है। एसटीएफ को हाकम सिंह को उसके उत्तरकाशी स्थित रिजॉर्ट भी लेकर गई थी। माना जा रहा है कि इस रिजॉर्ट को भी हाकम सिंह पेपर लीक का अड्डा बनाकर इस्तेमाल करता था। ये भी माना जा रहा है कि परीक्षा से पहले हाकम सिंह कुछ अभ्यर्थियों को यहां पर लाकर पेपर सॉल्व करवाता था। हालांकि इन सभी बातों की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। हाकम सिंह की 3 दिन और आरोपी शिक्षक तनुज की 2 दिन की रिमांड में एसटीएफ के हाथ क्या लगा। इस पर अभी एसटीएफ की ओर से आने वाले दिनों में खुलासे हो सकते हैं। जिसके बाद ये साफ हो पाएगा कि इस पेपरलीक प्रकरण में हाकम सिंह के साथ और कितने खिलाड़ी जुड़े थे। साथ ही एसटीएफ को दूसरी परीक्षाओं में संलिप्तता के भी इनपुट मिलने के बाद नए खुलासे हो सकते हैं।
सितंबर 2021 में हुई सचिवालय रक्षक परीक्षा की भी एसटीएफ करेगा जांच
पुलिस मुख्यालय की और से परीक्षा लीक के एक प्रकरण में जांच के बाद प्राथमिक अनियमितताएं पाए जाने पर एसटीएफ द्वारा जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सचिवालय रक्षक परीक्षा जो सितंबर 2021 में यूकेएसएसएससी द्वारा कराए गई थी, उसमे जांच में गड़बड़ी मिलने पर एसटीएफ द्वारा थाना रायपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी विवेचना तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय द्वारा एसटीएफ को सुपर्द कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications