Uttarakhand weather देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का दौर, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान, जानिए कहां
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बीते सोमवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, देहरादून समेत कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की सूचना है।
केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। धामों में बर्फबारी से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से धामों में अलाव की व्यवस्था की गई है। 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

बदरीनाथ और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने ठंड का भी अहसास कराया है। देहरादून में भी सोमवार से रुकरुक कर बारिश हो रही है। जिससे तापमान काफी गिर गया है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। सात अक्तूबर को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
आठ अक्तूबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा
आठ अक्तूबर के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी की चेतावनी है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देर रात से लगातार बारिश जारी
चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है। बद्रीनाथ हेमकुण्ड साहिब के साथ नीति घाटी में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे चोटियों ने चांदी की चादर ओड़ी हुई है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया की जनपद के सभी थाना तहसील को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। 7 अक्टूबर तक सभी ट्रेकिंग रूट पर आवाजाही प्रतिबंध की गई है।












Click it and Unblock the Notifications