धामी कैबिनेट के फैसले: स्वास्थ्य विभाग में रखे गए संविदा कर्मियों को 6 माह का सेवा विस्तार,15 मसलों पर मुहर
धामी कैबिनेट में लगी 15 मसलों पर मुहर
देहरादून, 24 अगस्त। धामी मंत्रिमंडल की बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। जिसमें 15 मसलों पर चर्चा के बाद सहमति बन गई। कैबिनेट बैठक में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में एक मंजिला भवन की जगह दो मंजिला भवन बनाने के साथ ही कोविड के दौरान स्वास्थ्य विभाग में रखे गए 1662 संविदा कर्मचारियों को 6 माह का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट के फैसले-
- जसपुर तहसील से 80 गांव को काशीपुर तहसील में शामिल किया गया।
- परिवहन कर अधिकारी सेवा संवर्ग की नियमावली को मंजूरी।
- प्रदेश के स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक छात्रों को पढ़ाया जाएगा स्वास्थ्य और स्वच्छता का पाठ।
- केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में जगह की कमी को देखते हुए अब एक मंजिला भवन की जगह बनाए जाएंगे दो मंजिला भवन।
- बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान में कंसलटेंसी एजेंसी को मानव संसाधन बढ़ाने के लिए दी अनुमति।
- प्रदेश में 526 करोड़ की जाए का प्रोजेक्ट के लिए 70 पदों को भरने की स्वीकृति।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मंजूरी।
- केंद्र सरकार की आवासीय भू संपदा क्रय करार को सरकार ने किया अडॉप्ट।
- कोविड.19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग में रखे गए 1662 संविदा कर्मचारियों को 6 माह का दिया सेवा विस्तार।
- रेलवे लाइन के आसपास निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई मैनुअल नीति को सरकार ने अपनाया।
- उत्तराखंड का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने कंसलटेंसी रखने का लिया निर्णय।












Click it and Unblock the Notifications