Uttarakhand weather today: आफत की बारिश, बढ़ी मुश्किलें, गंगोत्री- यमुनोत्री हाईवे बाधित, आगे कैसा है मौसम

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत की बारिश बनकर आई है। चार धाम यात्रा मार्ग बार बार बंद हो रहे हैं। पहाड़ों में जगह जगह लैंडस्लाइड होने से रास्ते बंद हैं। मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बार-बार बाधित हो रहे हैं। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात हैं। यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड के पास चार दिन से बंद हैं। अभी खुलने के कम ही आसार हैं।

Uttarakhand dehradun char dham weather today Rainfall havoc Gangotri-Yamunotri highway disrupted

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंस गया। बीआरओ द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रशासन हाईवे को खोलने के साथ ही यात्रियों को रेस्क्यू कर रही है। चमोली हाईवे भी जगह जगह बाधित है। जिससे यात्रा मार्ग बाधित हैं। कर्णप्रयाग में एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। हाईवे किनारे मकान में भूस्खलन का मलबा घुस गया है। घर में रहने वाले लोगों का रेस्क्यू किया गया है। हाईवे भी बंद हो गया है।

देहरादून में विकासनगर के पास बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास नदी में 11 मजदूर फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF ने मजूदरों को रेस्क्यू किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ मजदूर एवं ट्रैक्टर नदी के बीच में फंसे हुए थे।

मौसम ​की बात करें तो उत्तराखंड में आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक यलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी दून में गर्जन के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। आज सुबह से ही देहरादून में बारिश का क्रम जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+