Uttarakhand weather today: भारी बारिश का अलर्ट, कब तक रहेगा ऐसा मौसम, मुसीबतें कम नहीं, जानिए कहां क्या है हाल

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में मानूसन जमकर बरस रहा है। शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ व बागेश्वर के अधिकांश स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ भारी का पूर्वानुमान जताया है।

राज्य के शेष जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून की बात करें तो सुबह से बादल छाए हुए हैं, साथ ही हल्की धूप भी निकल रही है। बारिश का मौसम भी बना हुआ है। ऐसे में फिर से बारिश होने का अनुमान है।

Uttarakhand dehradun char dham weather today Heavy rain alert troubles not less know what situation where

आज सुबह मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाली झड़ीपानी रोड पर भारी भूस्खलन की खबर है। जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाने में जुटी रही और यातायात का संचालन शुरू करवाया। चार धाम यात्रा मार्ग भी जगह जगह बाधित है।

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे सुबह से जगह बाधित है। जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर सप्ताह भर बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। सिलाई बैंड ओजरी के बीच हाईवे दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे बडेथी, नेताला और हिना के पास बार बार परेशान कर रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

पहाड़ों में बारिश आफत बनकर आई है। चमोली जिले के कपीरी पट्टी के कनखुल मल्ला में भारी बारिश के चलते एक बड़ी चट्टान मकान की छत पर गिर गई। मकान को अंदर और बाहर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे उमटा के पास बंद है। बदरीनाथ नेशनल हाइवे उमटा के पास बंद होने से लोगों को देवतोली सिवाई होते हुए बदरीनाथ सहित अन्य स्थानों को भेजा जा रहा। केदारनाथ पैदल मार्ग भी जगह जगह बाधित है। ऐसे में यात्रियों को एसडीआरएफ रेस्क्यू कर भेज रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+