एक और पुल चढ़ा आपदा की भेंट, गांववालों ने बताया वो खौफनाक मंजर, जब नदी में समाए स्कूटी और कार

सौंग नदी पर बना रायपुर थानो को जोड़ने वाला पुल टूटा

देहरादून, 20 अगस्त। उत्तराखंड में एक और पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है। देहरादून में देर रात हुई भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है। देहरादून को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से जोड़ने वाला सौंग नदी पर बना पुल टूटने से वैकल्पिक मार्ग बंद हो गया है। इधर पुल के टूटने से कई पर्यटक और युवक नदी में फंसे हुए थे। जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया है।

Recommended Video

    एक और पुल चढ़ा आपदा की भेंट, गांववालों ने बताया वो खौफनाक मंजर, जब नदी में समाए स्कूटी और कार
    एसडीआरएफ टीम ने फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

    एसडीआरएफ टीम ने फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

    एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही देहरादून सोडा सरोली में एक कार के नदी मे फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कार में सवार युवक को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

    सौंग नदी पर बना पुल टूटने से वैकल्पिक मार्ग बंद

    सौंग नदी पर बना पुल टूटने से वैकल्पिक मार्ग बंद

    देहरादून में देर रात हुई भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है। इस पुल के आर-पार खुबसूरती को देखकर हर कोई इस पुल पर रूककर फोटो जरूर खिंचवाते थे। इसके साथ कई वीडियो भी इस पुल पर शूट किए जाते हैं। पुल के टूटने का मंजर एक स्कूटर सवार ने अपनी आंखों से देखा है।

    पुल टूटने से कार दुर्घटनाग्रस्त,नदी के तेज बहाव में फंस गयी

    पुल टूटने से कार दुर्घटनाग्रस्त,नदी के तेज बहाव में फंस गयी

    थानो रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के तेज बहाव में फंस गयी। कार में पांच लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर पांच लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। मालदेवता इलाके में नदी किनारे बने कई रेस्टोरेंटों और मकानों में पानी भर गया है। अंधेरी रात में कईपुलिया भी बह गए हैं।

    पुल का करीब 30 से 40 मीटर का हिस्सा बह गया

    पुल का करीब 30 से 40 मीटर का हिस्सा बह गया

    पुल के टूटने की खबर मिलने के बाद शनिवार सुबह मौके पर पास के बड़ासी गांव के स्थानीय लोग सबसे पहले वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुल का करीब 30 से 40 मीटर का हिस्सा बह गया है। गांववालों ने बताया कि रात को दो युवक ड्यूटी के बाद सौड़ा सरोली के कृष्णा विहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। अंधेरे में पुल का टूटा हिस्सा उन्हें दिखाई नहीं दिया और वे उसमें समा गए। स्थानीय लोगों के अनुसार एक युवक जंगल के रास्ते खुद बाहर आया है।

    पुल के टूटने को लेकर फिर उठने लगे सवाल

    पुल के टूटने को लेकर फिर उठने लगे सवाल

    सौंग नदी पर बने पुल के टूटने को लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। इस घटना को भी पिछले साल हुई घटना से जोड़ा जा रहा है।पिछले साल देहरादून और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का जाखन नदी का पुल भी नदी में समा गया था। तब आधे पुल पर लटकी गाड़ियों के वीडियो काफी वायरल हुए थे। इसके साथ ही अवैध खनन को लेकर और पुल की जांच न होने को लेकर भी सवाल उठे थे। पिछले साल ही रायपुर.थानो मार्ग को जोड़ने वाले नए पुल का हिस्सा भी धसक गया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। देहरादून-ऋषिकेश रोड पर लच्छीवाला में नए बने पुल का भी एक हिस्सा टूट गया था। इसके लिए अवैध खनन और प्रशासन की घोर लापरवाही को कारण बताया जा रहा है।
    रायपुर में सौंग नदी के पुल के बहने से अब वैकल्पिक मार्ग बंद हो गया है। ऐसे में देहरादून और ऋषिकेश के बीच हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को लच्छीवाला टोल से गुजरना होगा। ऋषिकेश, टिहरी और दूसरे पहाड़ी जिलों में जाने वाले लोग इस टोल से बचने के लिए रायपुर-थानों रोड का इस्तेमाल किया करते थे। अब इस पुल के टूटने से देहरादून और ऋषिकेश जाने का अब एक ही रास्ता बचा है।

    बुलडोजर पर सवार होकर सीएम ने किया निरीक्षण

    बुलडोजर पर सवार होकर सीएम ने किया निरीक्षण

    थानों मार्ग पर आपदा प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने बुलडोजर पर सवार होकर निरीक्षण भी किया साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवागमन को सुचारु करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने, अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने और आपदा से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सभी टीमें पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आपदा कंट्रोल रूम भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है जिसकी जानकारी मैं भी व्यक्तिगत रूप से समय-समय पर ले रहा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+