पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने दर्ज किया केस

देहरादून। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को सड़कों पर उतकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला भी बनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से घंटाघर तक कतार बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने अब बिना अनुमति के विरोध-प्रदर्शन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand Congress President Pritam Singh on the road against petrol and diesel hike

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में गुरुवार को देहरादून में सैकड़ों कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आगरा में नोटिस जारी होने का भी कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन है। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह से डरकर चुप नहीं बैठेगी। सरकार की गलत नीतियों का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जताया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और कुछ अन्य पर देहरादून में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+