उत्तराखंड: BJP को एक और झटका देने की तैयारी में कांग्रेस, अब इन दो बड़े नेताओं के पाला बदलने की अटकलें

चुनाव से पहले कडे नेताओं के पाला बदलने के कयास

देहरादून, 11 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही कांग्रेस का दलबदल का खाता खुल गया है। कांग्रेस ने भाजपा की हैट्रिक का बड़ा जबाव कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक को अपने पाले में लाकर सिक्‍सर से दिया है। जो कि आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में यशपाल आर्य की घर वापसी के कार्यक्रम में हरीश रावत ने भी इसके संकेत दिए हैं। साफ है कि कांग्रेस और भाजपा आने वाले दिनों में ​सियासी पिच पर बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री Yashpal Arya बेटे संग कांग्रेस में शामिल हुए | वनइंडिया हिंदी
    दो और बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में

    दो और बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में

    विधानसभा चुनाव आते ही दलबदल का खेल शुरू हो गया है। राजनैतिक दल दलबदल के जरिए बड़े चेहरों को अपने पाले में लाकर पार्टी का कद बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। भाजपा ने खेल की शुरूआत की तो कांग्रेस पर दबाव नजर आने लगा। कांग्रेस ने भी 15 ​दिन का समय मांगा और दावा किया कि भाजपा के बड़े चेहरे उनके संपर्क में हैं। आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने वादे के अनुरूप भाजपा के खेमे में बड़ी सेंधमारी करते हुए यशपाल आर्य और संजीव आर्य को कांग्रेस ज्वाइन करा दी । कांग्रेसी सूत्रों की मानें तो दो और बड़े चेहरे ​दीपावली से पहले कांग्रेस को ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें एक और कैबिनेट मंत्री भी शाामिल हो सकता है। जिन नामों पर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का नाम तेजी से लिया जा रहा है। काऊ और हरक सिंह के कांग्रेस में जाने की चर्चांए लंबे समय से चल रही है। जब से रायपुर विधायक का भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ विवाद का वीडियो वायरल हुआ तबसे काऊ के कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सोमवार को जब यशपाल आर्य दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो विधायक काऊ के भी कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें आई। लेकिन बाद में काऊ को लेकर फिलहाल मामला रूकने की चर्चा शुरू हो गई। इतना ही नहीं काऊ को रोकने में ​अनिल बलूनी का दांव बताया जा रहा है। इधर हरक सिंह के चुनाव से पहले कांग्रेस में जाने के भी कयास तेजी से सामने आ रहे हैं।

    भाजपा हरीश रावत को झटका देने की कोशिश में

    भाजपा हरीश रावत को झटका देने की कोशिश में

    कांग्रेस के दलबदल को लेकर भाजपा को बड़ा झटका देने के बाद भाजपा खेमे में भी कांग्रेस के एक कुमाऊं के बड़े चेहरे और कांग्रेस नेता हरीश रावत के करीबी विधायक के नाम को लेकर खासा चर्चा हो रही है। जिनमें हरीश धामी और करन माहरा का नाम सियासी गलियारों में तेजी से उछला है। कांग्रेस के दोनों विधायक हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं। लेकिन लंबे समय से दोनों की हरीश रावत से दूरियां सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर इनमें से एक भी ​कांग्रेसी विधायक को भाजपा तोड़ने में कामयाब हुई तो कांग्रेस और हरीश रावत के लिए ये बड़ा झटका होगा। हालांकि कांग्रेस सूत्री इन खबरों का खंडन कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से बीते दिनों यशपाल आर्य को लेकर कयास शुरू हुए और आर्य के लगातार मना करने के बाद भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली, उस​के बाद दलबदल को लेकर उठ रहे कयासों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

    भाजपा कांग्रेस में दलबदल पर जारी है सियासी युद्ध

    भाजपा कांग्रेस में दलबदल पर जारी है सियासी युद्ध

    भाजपा अब तक तीन विधायकों को अपने पाले में लाने में कामयाब हुई है। जिनमें दो निर्दलीय प्रीतम पंवार, राम सिंह कैड़ा और एक कांग्रेस विधायक राजकुमार शामिल हैं। इस तरह से भाजपा दलबदल में हैट्रिक लगा चुकी है। अब भाजपा कांग्रेस के एक और विधायक को अपने पाले में लाने का दावा कर रही है। जिससे कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके। लेकिन जिस तरह से सोमवार को कांग्रेस ने यशपाल आर्य और उनके बेटे की घर वापसी कराई, उससे भाजपा को कांग्रेस काफी हद तक जबाव देने में कामयाब हुई है। कांग्रेस अब भाजपा के एक कैबिनेट मंत्री को अपने पाले में लाने को अपनी जीत बता रही है। साथ ही मंत्री के साथ एक विधायक को भी बोनस के तौर पर अपने पाले में लाकर कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है। जिससे चुनाव से पहले कांग्रेसियों में नया उत्साह नजर आना तय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+