उत्तराखंड के सीएम धामी का बड़ा ऐलान, UKSSSC पेपर लीक के दोषियों पर लगेगा गैंगस्टर, गड़बड़ी वाली परीक्षाएं निरस्त

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण को लेकर सीएम धामी का एक्शन

देहरादून, 24 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने ऐलान किया है कि जांच में दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने कहा है कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इतना ही नहीं जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

uttarakhand cm pushkar singh dhami uksssc paper leak culprits gangstered messy exams canceled

दोषियों की अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाएगी

उत्तराखंड में अधीनस्थ चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में अब तक एसटीएफ 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं अभी इस प्रकरण में कई और सफेदपोश के अलावा दूसरे आरोपियों के भी पकड़े जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। ऐसे में आयोग और अन्य परीक्षाओं को लेकर लोगों के मन में कई तरह के संदेह खड़े हो रहे हैं। जिसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। बुधवार को सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए एक संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में यूकेएसएसएससी में भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के संज्ञान में आते ही इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। अब तक इस जांच में कई दोषी जेल भी जा चुके हैं और आगे भी जांच में दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाएगी।

दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली, तो उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही

सीएम धामी ने कहा है कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यूकेएसएसएससी को सुचारू रूप से चलाने के लिए यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। बता दें कि आयोग के अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। जबकि सचिव की छुट्टी कर नए अधिकारियों को तैनात किया जा चुका है। सीएम धामी ने कहा है कि हमारा ध्येय स्पष्ट है कि सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु कार्यवाही की जाएगी। सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+