अमर शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती पर CM धामी ने किया नमन, एक्स पर लिखी ये बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रांतिकारी अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर किया नमन। इस दौरान सीएम धामी ने अपने 'X' पर उनकी तस्वीर भी शेयर की।

उत्तराखंड सीएम धामी ने शुक्रवार 24 मई को करतार सिंह सराभा जी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, अल्पायु में ही मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपका जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

आपको बता दें कि करतार सिंह सराभा का जन्म 24 मई, 1896 को लुधियाना के सराभ गांव में हुई था। उनके पिता का नाम मंगल सिंह और माता का नाम साहिब कौर था। 11वीं की परीक्षा पास करने के बाद परिवार ने करतार सिंह को उच्च शिक्षा के लिए 15 साल की उम्र में अमेरिका भेज दिया था।

अमेरिका में अंग्रेजों द्वारा भारतीय आप्रवासियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को देख कर इनके मन में देशभक्ति की भावनाएं पनपने लगीं। इसके बाद करतार सिंह सराभा पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। इतना ही नहीं, करतार सिंह ने मूल अमेरिकियों से बंदूक चलाना और विस्फोटक बनाना तथा हवाई जहाज उड़ाना सीखा था।

2 मार्च, 1915 को करतार सिंह सराभा अपने दो दोस्तों के साथ भारत लौट आए थे। भारत वापस आने के तुरंत बाद वह सरगोधा में चक नंबर 5 पर गए और विद्रोह का प्रचार करना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्हें हरनाम सिंह टुंडा लाट और जगत सिंह को गिरफ्तार करके लाहौर सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया।

अदालत में सुनवाई के दौरान करतार सिंह सराभा ने विद्रोह के आरोपों को स्वीकार किया। 16 नवम्बर (कहीं 17 नवम्बर), 1915 को करतार सिंह सराभा को उनके 6 अन्य साथियों के साथ लाहौर जेल में फांसी देकर शहीद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+